सावन मास में बाबा भोलेनाथ के साथ मां पार्वती की पूजा से होते हैं सभी कष्ट दूर – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के मंगराइच स्थित जयराम ब्रम्ह स्थान पर सोमवार को आयोजित एक दिवसीय शिवपुराण कथा में आचार्य अजय शुक्ल ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए बताया कि श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ के साथ माता पार्वती जी की पूजा मानव के सभी कष्टों को हरने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।महामृत्युंजय मंत्र जप व रुद्राभिषेक कराना भी इस उत्तम मास में बहुत ही पुण्यदायी फल देने वाला होता है।जो भक्त पूरे मनोयोग से रुद्राभिषेक के पश्चात हवन कराता है वह कई गुणा पुण्य प्राप्त कर रोग, व्याधि व कष्टों सेछुटकारा पा जाता है।अगर भक्त शहद, घी व दूध मिश्रण कर दूर्वा से हवन करते हैं तो आप दीर्घायु होते हैं। मन शांति के लिए तिल से हवन,दरिद्रता दूर करने के लिए घी, दूध व कमल से हवन करें तो आपके घर मे धन व वैभव की वृद्धि होती है, अगर आप बिल्व पत्र से हवन कुंड में हवन करते हैं तो आपको दुश्मन व वशीकरण से मुक्ति मिलती है, इसके अलावा शोहरत में वृद्धि होती है। सांसारिक मोह माया से दूर कष्ट निवारण के लिए सोमवार को जलाभिषेक करने से जीवन धन्य हो जाता है।पितृ दोष के निवारण के लिए गंगाजल में काला तिल मिलाकर जलाभिषेक करें ,साथ ही नाग स्त्रोत का पाठ करें। देवों के देव महादेव शिव जी अपने भक्तों के प्रति बहुत ही दयालु हैं।आज तक इस धरा पर जिसने भी पवित्र मन से बाबा भोलेनाथ की साधना की है वह कभी भी निराश नहीं लौटा है। महापापी भी अगर महाशिवरात्रि पर्व के दिन रुद्राभिषेक किया तो वह अगर महापाप भी किया है तो उसका वह पाप समाप्त हो जाता है,वह इस सांसारिक लीला से पार पा जाता है।इसलिए मानव जाति के सबसे प्रिय बाबा भोलेनाथ ही होते हैं।
कथा को आगे बढ़ाते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि महामृत्युंजय मंत्र जप करने से जीवन पर्यन्त कहीं कोई बाधा नही आती है।सागर मंथन के दौरान जो विष निकला वह भगवान शिव ने अपने भक्तों के कल्याण के लिए ग्रहण कर लिया ।इससे उनके शरीर में बेचैनी व गले में तीव्र जलन होने लगा इसे देखकर सभी देवता परेशान हो गए, इस समस्या के निवारण के लिए सभी मिलकर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किए जिसके कारण उनको शांति मिली। उसके पश्चात हर कष्ट दूर करने के लिए भक्त उनका जलाभिषेक करने लगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

4 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

6 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

6 hours ago