कांग्रेस की बैठक में समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की बनी रणनीति

अस्पताल में दवा व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की उठी मांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई।जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया। सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है, भाजपा सरकार का गड्डा मुक्ति अभियान केवल कागजी कोरम बन कर रह गया है। सलेमपुर से चेरो,जमुआ मोड़ से मगहरा, सलेमपुर से पयासी, नवलपुर से लार बाई पास रोड, पिंडी से भागलपुर सलेमपुर से गुमटही सहित अधिकांश सड़के पूरी तरह से टूट गई है।गड्डा मुक्ति अभियान की समय सीमा भी समाप्त हो गई है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि सरकारी अस्पताल में अधिकांश महत्वपूर्ण दवाएं व सुविधा नदारद है, मजबूरी में लोगों को बाहर से जांच कराने व दवाएं खरीदना पड़ रहा है। इन समस्याओं का अगर समाधान नहीं होता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। बैठक कोजिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय,सचिव संजय गुप्ता, शीत कुमार मिश्र, सत्यम पांडेय, रामविलास तिवारी,अभिनीत उपाध्याय, सुरेन्द्र यादव, यूसुफ खान, डॉ नरेन्द्र यादव, सुच्चन खान,उमेश तिवारी, मोहन प्रसाद,सन्नी पांडेय, रोहित यादव रमाशंकर प्रसाद,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

8 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

8 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

8 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago