खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

खाद्य पदार्थों में तेल, खोवा, मिठाइयों पर विभाग कड़ी नजर रखे-एडीएम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नकली अधोमानक एवं मिथ्या छाप औषधियो एवं प्रसाधन सामग्री तथा अपमिश्रित खाद्य पदार्थो के निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम हेतु, जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुआ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों के संदर्भ में, आमजन को जागरूक किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन अवश्य किये जायें तथा जनपद स्तर पर गठित खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की नियमित बैठक आहूत किया जाय।
अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि 90 प्रतिशत बीमारियां खान-पान की गड़बड़ी से होती हैं जिसके प्रति आमजन में जागरूकता/जानकारी के अभाव में होती हैं।
उक्त के क्रम में अभिहित अधिकारी द्वारा समय-समय पर समाचार पत्र, प्रिण्ट मीडिया, गोष्ठियों, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से जागरूक किये जाने का निर्देश दिए , उन्होंने होली त्यौहार के मद्देनजर विभाग को सचेत करते हुए, निर्देशित किया कि मजिस्ट्रेटों की तैनाती कराते हुए सघन जांच की कार्यवाही अभी से प्रारम्भ की जाय। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय सहित कसया व हाटा में सेमिनार का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जाय, उन्होंने खाद्य तेल, खोवा, मिठाईयों के प्रति विशेष निगरानी किये जाने का निर्देश दिए।अपर जिलाधिकारी ने खाद्य कारोबार कर्ताओं पर अब तक कि हुई कार्यवाहियों के संदर्भ में जानकारी ली तथा, अर्थ दण्ड लगे बड़े कारोबार कार्यकर्ताओं द्वारा न्यायालय में उपस्थित न होने पर आज ही सभी को नोटिस भिजवाए जाने का निर्देश अभिहित अधिकारी को दिए। बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि एम.डी.एम. के अन्तर्गत खाद्य पदार्थ वितरित किये जाने वाले समस्त विद्यालयों का, खाद्य पंजीकरण कराने में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का सहयोग करें, तथा पंजीकरण का रिनिवल कराने हेतु अपने स्तर से सभी सम्बंधित को निर्देशित करें। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत फूड हैण्डलिंग करने वाले स्टोरों की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से जाॅच करा कर एफ0एस0एस0ए0आई0 लाइसेंस/पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें, एवं उनके द्वारा वितरित किये जाने वाले खाद्य पदार्थो की नियमित जाॅच करायें। कस्तुरबा गाॅधी विद्यालयों मे प्रयुक्त हो रहे खाद्य पदार्थो की नियमित जाॅच करे।, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मिठाई कारोबारकर्ताओं के प्रतिष्ठानों पर ब्रिकी हेतु, प्रदर्शित मिठाईयों पर निमार्ण तिथि व उपयोग तिथि का अंकन करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में सहायक आयुक्त(खाद्य)II, औषधि निरीक्षक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति विभाग, मण्डी सचिव नैन तारा सिंह, कुषि विभाग, दुग्ध विकास, जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सहित समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी सुरक्षित, काफिले की गाड़ियों में टक्कर से हड़कंप! अमित शाह मानहानि केस में आज अहम फैसला

लखनऊ/सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…

18 minutes ago

नमो घाट पर राफेल, सुखोई और तेजस का जलवा, 100 से ज्यादा विमानों के प्रदर्शन ने खींचा ध्यान; क्या है बड़ा संदेश?

काशी के एयर शो से चीन-पाकिस्तान को क्या संदेश? वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगा…

1 hour ago

ब्राजील की सियासत में लूला बनाम बोल्सोनारो! पहले दौर के बाद कैसे बदलता है चुनावी खेल?

ब्राजील में लूला की ऐतिहासिक वापसी! पहले राउंड में पिछड़े, दूसरे में पलटी बाजी; ट्रंप…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, सुबह से सक्रिय रही पुलिस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

2 hours ago

बंगाल की खाड़ी में चीन की बादशाहत को चुनौती? बांग्लादेश ने डेनमार्क से किया 30 साल का करार

फोटो goo चीन को झटका या बांग्लादेश की बड़ी रणनीति? बंदरगाहों पर डेनमार्क की एंट्री…

2 hours ago

आगरा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! तीन मतदान केंद्रों पर आज फिर वोट, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर…

2 hours ago