पत्रकार हमले में डीएम और एसपी को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पत्रकार जनार्दन कुशवाहा पर हुए प्राणघातक हमले, में मईल पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित पत्रकार एसोसिएशन ने देवरिया के डीएम और एसपी को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा, इस दौरान पत्रकारों ने मईल थाना घेराव की चेतावनी से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया।
बरहज थाना क्षेत्र के मौनागढवा गांव निवासी जनार्दन कुशवाहा वरिष्ठ पत्रकार हैं, और अपने गांव के ग्राम प्रधान हैं। मईल थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर तेलियाकला में इनकी दवा की दुकान है। किन्तु परिवार सहित सलेमपुर स्थित अपने मकान में रहते हैं। बीते 10 अक्टूबर को सायंकाल लगभग 7 से 7:30 बजे अपनी दुकान बंद कर सलेमपुर अपने आवास के लिए चल दिए। बरेजी से बरठा मार्ग पर ड्योढी गांव, के सामने खडंजा पर पहुंचे ही थे, कि पहले से घात लगाकर इंतजार कर रहे, आधा दर्जन से अधिक की संख्या में मौजूद अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने इनके ऊपर हमला बोल दिया। संयोग ठीक था कि वह हेलमेट पहने हुए थे। हमलावरों ने सिर पर इतना वार किया, किन्तु हेलमेट इस बात की गवाही दे रहा है कि वह उनके जीवन का सुरक्षाकवच बन गया।
मईल पुलिस ने इस घटना को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया, पुलिस ने साधारण मारपीट का मुकदमा दर्ज कर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस मामले में बरहज थाना में तैनात मौनागढवा गांव का हल्का सिपाही इन्द्रकेश चौहान की भूमिका भी संदिग्ध है।
अतः हम सभी पत्रकार आप से जनार्दन कुशवाहा के मामले में न्याय की मांग करते है। पत्रकार एसोसिएशन ने कहा कि साधारण मारपीट की जगह प्राणघातक, हमले का मुदमा दर्ज हो।
तथा घटना के समय घटनास्थल पर मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया जाए व बरहज थाना में तैनात गांव का हल्का सिपाही को निलंबित कर उसके संदिग्धता की जांच हो, और दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
पीड़ित पत्रकार ने गांव के एक संदिग्ध युवक, पर जिसने तेलियाकला की दुकान से रेकी किया था, उसे शीघ्र गिरफ्तार कर अन्य अज्ञात नकाबपोश बदमाशों, और उनके हत्या की साजिश रचने वाले षडयंत्रकारियों का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार किया जाए। पत्रकारों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर न्याय नहीं मिलने पर मईल थाना का घेराव, और आंदोलन करने के लिए पत्रकार बाध्य होंगे, और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

4 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

6 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

6 hours ago