हजारों दीपों से जगमग हुआ सरयू नदी का आरती घाट
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले स्नान के संबन्ध में दिए आवश्यक निर्देश
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सोमवार को देव दीपावली के अवसर पर बरहज के सरयू नदी के किनारे स्थित आरती घाट पर पूरे विधि विधान के साथ दीपदान कर जनपदवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की।
देव दीपावली के अवसर पर आरती घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक आज सायं सरयू नदी के किनारे स्थित आरती घाट पहुंचे और देव दीपावली उत्सव में शामिल हुए, जिलाधिकारी ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के साथ मिलकर उत्सव मनाया।
जिलाधिकारी ने सोमवार की रात से प्रारंभ होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान, के तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से गहरे पानी मे नहीं जाने और प्रशासन द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर रहते हुए स्नान करने का अनुरोध किया।
डीएम ने उपजिलाधिकारी को मौके पर स्वयं उपस्थित रहकर स्नान संपन्न कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद, उप जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह, सीओ पंचम लाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…