कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा) बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय के आवास पर शोकसभा का आयोजन कर बलिया जनपद के ताड़ीबड़ा गांव की पीड़िता स्व.कुमकुम पाण्डेय के आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया। बता दें की कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवां में बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय के आवास पर एक शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें संगठन के सदस्य और पदाधिकारी एकत्रित होकर स्व. कुमकुम पाण्डेय को अपनी श्रद्धांजली अर्पित किये। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमर पाण्डेय ने कहा की बलिया में हुई ये घटना अत्यंत निंदनीय व समाज के लिए अत्यंत दुखदायी है। हम कठोर शब्दों में इसकी निंदा करते हैं, साथ ही घटना के इतने दिनों बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कठोर कदम न उठाना भी समाज को आहत करता है। हम सरकार से यह मांग करते है की ऐसे अपराधियों को तत्काल गोली मारी जाए और इनके मकान पर जल्द से जल्द बुलडोजर चलवाया जाए जिससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके। इस मौके पर परशुराम सेना के पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय, बीएसएस परशुराम सेना गाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष चमचम चौबे, जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद पाण्डेय, राजीव पाण्डेयजितेंद्र चौबे सूर्यकान्त तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।
तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…
गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…
सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…
श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…
लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…