डेढ़ घंटे तक बंद रहा WhatsApp? मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर आई खराबी को लेकर मोदी सरकार ने मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने की रफ्तार आज अचानक थम गई थी। लोग व्हाट्सएप पर मैसेज सेंड नहीं कर पा रहे थे। यूजर्स व्हाट्सएप पर स्टेटस भी नहीं लगा पा रहे थे। आसान भाषा में बोले तो व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा था। इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए। इस मामले से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को मेटा से उसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को आई खराबी पर रिपोर्ट देने को कहा है। 

इस मामले से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को मेटा से उसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को आई खराबी पर रिपोर्ट देने को कहा है। व्हाट्सएप को अपनी रिपोर्ट भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को सौंपने के लिए कहा गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक नोडल एजेंसी है। एक अधिकारी ने कहा कि जब भी कोई आउटेज होता है, मंत्रालय इस मामले में शामिल कंपनी से रिपोर्ट मांगता है, मेटा के एक अधिकारी ने कहा कि एक स्पष्टीकरण मांगा गया है।

दुनिया भर के कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि वे तकनीकी खराबी के दौरान संदेश भेजने या प्राप्त करने या अपने संबंधित खातों में लॉग इन करने में असमर्थ थे, जिसने घरों और व्यवसायों को समान रूप से प्रभावित किया। मेटा ने मंगलवार को बाद में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमारी ओर से एक तकनीकी त्रुटि का परिणाम था और अब इसे हल कर लिया गया है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

15 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago