खेजूरी में विद्यालय के R.O. प्लांट का तार काटकर अराजकतत्वों ने बढ़ाया खतरा, पुलिस जांच में जुटी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)खेजूरी क्षेत्र के करम्मर स्थित श्री भगवती बाल भारती विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में लगे R.O. प्लांट के साथ छेड़छाड़ की गई है। बीती रात अराजकतत्वों द्वारा प्लांट में लगे समासेबल का तार काट दिया गया तथा बोईसे तार को निकालकर नंगा रूप में वहीं छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, नंगा विद्युत तार को R.O. प्लांट की लोहे की जाली में सटा दिया गया था, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी।घटना का खुलासा तब हुआ जब 13 जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे विद्यालय खुला। विद्यालय के कर्मचारियों ने प्लांट के पास तार कटे हुए और नंगा तार जाली में चिपका हुआ देखा। मामले की गंभीरता समझते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके का मुआयना कर आवश्यक जानकारी ली।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि R.O. प्लांट सरकार द्वारा लगाए जाने के बाद से विद्यालय में बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहता है।

इसे भी पढ़ें –New Tata Punch Facelift लॉन्च: बोल्ड डिजाइन, टर्बो इंजन और 5-स्टार सेफ्टी के साथ 5.59 लाख से शुरू कीमत

इस तरह की हरकत न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की नीयत से की गई है, बल्कि इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। विद्यालय के प्रतिनिधि बलिराम सिंह ने थाना अध्यक्ष खेजूरी से इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे और ऐसी गतिविधियों पर रोक लग सके।क्षेत्रवासियों ने भी इस घटना को बेहद चिंताजनक बताया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की आवश्यकता जताई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेल से महंगाई तक: होर्मुज संकट का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

अमेरिका-ईरान सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की नई रणनीति ने वैश्विक चिंता…

2 hours ago

होर्मुज पर ईरान की नई चाल, अमेरिका के सामने खड़ा किया ‘वर्जित क्षेत्र’; दुनिया की तेल सप्लाई पर खतरा

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच…

2 hours ago

PG बिल्डिंग हादसे ने खोली पोल, MCD का बड़ा फैसला—अवैध 4+ मंजिला इमारतों पर तत्काल कार्रवाई

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 4 मंजिल से ज्यादा…

2 hours ago

दर्द से राहत ही नहीं, बेहतर जीवन की राह: देवरिया में 300 मरीजों का फिजियोथैरेपी शिविर

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर सेवा की मिसाल, पकौली कुटी में उमड़े मरीज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

बालिकाओं की सुरक्षा से बुजुर्गों के सम्मान तक, देवरिया में पुलिस का व्यापक मॉर्निंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और पुलिस-जन संवाद को मजबूत…

3 hours ago

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

14 hours ago