अहमदाबाद गुजरात के खेड़ा के उंधेला गांव में मंगलवार को नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार एक मुस्लिम समुदाय के दो लोगों के नेतृत्व में एक लोगों का झुंड कार्यक्रम में कुछ हंगामा करने की कोशिश करने लगा। झुंड में आये लोगों ने वहां पर मौजूद भक्तों पर पथराव किया, जिसमें 6 लोग घायल हो गए।समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट तरफ से इस घटना पर जानकारी दी गयी हैं।डीएसपी खेड़ा ने कहा, “उंधेला गांव में कल रात नवरात्रि समारोह के दौरान, आरिफ और जहीर नाम के दो लोगों के नेतृत्व में एक समूह ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने पथराव किया, जिसमें 6 घायल हो गए।
घटना की सूचना के तुरंत बाद, स्थिति को नियंत्रित करने और मामले को आगे बढ़ने से रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और कहा है कि वह दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
खेड़ा के डीएसपी ने एएनआई के हवाले से कहा, “सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस को तैनात किया गया है और आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।”
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…