प्रभारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक निलंबित

👉छात्रा के कक्षाकक्ष में बंद होने का मामला

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बकुलहवा में कक्षा दो की छात्रा को कक्षाकक्ष में बंद कर चले जाने के प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. रामजियावन मौर्य ने खंड शिक्षा अधिकारी दुदही देवमुनि वर्मा की रिपोर्ट पर, शनिवार की देरशाम प्रभारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी विशुनपुरा हिमांशु सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
बतातें चलें कि शनिवार को विद्यालय बंद होने के दौरान कक्षा दो की छात्रा गुलशफा पुत्री मुशर्रफ कक्षाकक्ष में ही रह गई। उसके रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। करीब एक घंटे बाद रसोइया से चाभी मंगाकर छात्रा को बाहर निकाला गया। बीईओ की रिपोर्ट बीएसए ने कक्षाकक्ष में छात्रा को बंद करने, शिक्षण अवधि के दौरान विद्यालय छोड़ने, कर्तव्य व पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने, उच्चाधिकारियों का आदेश न मानने, सेवा व आचरण नियमावली का अनुपालन न करने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक रमाशंकर सिंह यादव व सहायक अध्यापक अशोक सोनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर, कार्यरत विद्यालय से संबद्ध कर दिया। बीएसए ने बीईओ विशुनपुरा को पंद्रह दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इधर रविवार को बीईओ देवमुनि वर्मा ने उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया। बताया कि शिक्षकों व छात्रों को विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रभातफेरी निकालने व एक घंटा श्रमदान करने के शासन के निर्देश के बावजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका मे शनिवार को जाने के समय 2.25 बजे का हस्ताक्षर बना हुआ था। किंतु पत्र व्यवहार पंजिका नहीं मिली, एमडीएम योजना सहित कई अनियमितताएं पाईं गईं। रसोइया व ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी ली। पीड़ित छात्रा व उसके माता पिता से मिलकर ढाढ़स बंधाया व आश्वासन दिया कि जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

parveen journalist

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago