स्वच्छता से ही आता है जीवन में रौनक-डॉ हरिन्द्र यादव

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम

निकाली गई स्वच्छता रैली किया गया मिष्ठान्न वितरण

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा )। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज के आदेश के अनुपालन के क्रम में प्रातः काल एक भव्य व विशाल रैली निकाली गई। स्वच्छता से संबंधित नारों से पूरा चौक बाजार गूंज उठा। साथ ही जगह-जगह पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा एनसीसी के कैडेट्स ने सफाई अभियान भी किया। इस स्वच्छता अभियान से उन्होंने पूरे चौक बाजार में संदेश दिया कि जहां पर साफ सफाई रहती है वहां पर सभी लोग स्वस्थ रहते हैं। जीवन में यदि स्वस्थ रहना है तो स्वच्छता महत्वपूर्ण कड़ी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरिन्द्र यादव ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही जीवन में रौनक आता है। रैली के पश्चात् विद्यालय में समस्त छात्र-छात्राओं में मिष्ठान्न वितरण किया गया ।रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जगदंबिका सिंह रामसुखी यादव ,एनसीसी के लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद, रमेश कुमार सिंह ,भवानी शंकर पांडेय, सूर्य प्रकाश गुप्त, फूल बदन, राजेंद्र राव, रोहित राव ,अक्षय कुमार अग्निहोत्री ,गोरख प्रसाद, ध्रुव नारायण ,मनोज कुमार के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एनसीसी के कैडेट्स स्काउट गाइड तथा अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सूचना मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी द्वारा दी गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

25 minutes ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

32 minutes ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

38 minutes ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

7 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

7 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

8 hours ago