बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भानपुर क्षेत्र के अंतर्गत सी.बी एकेडमी बरगदवा में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों के हाथों पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान किया। कार्यक्रम में मोनिका, महिमा, आंशी, सृष्टि, बबली, अंशिका सहित अन्य छात्राओं ने मोहम्मद फैजान, मोहम्मद आसिफ, अभय, राज, विवेक, नीतीश जैसे छात्रों को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और उपहार भी बांटे। स्कूल के वरिष्ठ आचार्य शिवकरन चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह त्यौहार भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को इस पवित्र रिश्ते के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक भोइदर चौधरी, सुशील शर्मा, रीमा शर्मा, अंगीता और शिव चौधरी ने भी बच्चों को रक्षाबंधन के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी। स्कूल परिसर में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…