जिला भूमि संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, खेत तालाब योजना पर जोर

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में जिला भूमि संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि और जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत खेत तालाब योजना में किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अधिक से अधिक किसानों को योजना के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि लक्ष्य समय पर पूर्ण हो सके। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए विशेष कैंप आयोजित करने पर भी जोर दिया। डॉ. राजा गणपति आर. ने बताया कि खेत तालाब योजना के अंतर्गत वर्षा जल संचयन किया जा सकता है, साथ ही सिघांड़ा की खेती एवं मत्स्य पालन जैसे अतिरिक्त आय के साधनों को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। बैठक में राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, भूमि संरक्षण अधिकारी रवि शंकर पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

3 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

3 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

3 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

4 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

4 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

4 hours ago