Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेश08 वर्षो में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित आधारभूत सुविधाओं के...

08 वर्षो में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिली गति: डॉ. संजय निषाद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा, और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का फीता काट कर मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने उद्घाटन किया।
मंत्री डॉ. निषाद ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में विगत 8 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित आधारभूत सुविधाओं का विकास हुआ है।
उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्षों में कई नई चीनी मिलें लगाई हैं। पुरानी मिलों का क्षमता विस्तार किया गया है। जिससे लाखों लोगों को नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जातिवाद, क्षेत्रवाद से उपर उठकर सभी वर्गों हेतु समान योजनाएं लागू कर रही है।
कार्यक्रम में मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति व प्रमाण- पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्षों में कई नई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे प्रदेश के लोगों को लाभ हुआ है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments