निपुण अभियान के महत्वपूर्ण योजना बिंदुओं हुई चर्चा

क्रियान्वयन पर जोर

  • संकुल की बैठक में शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) उच्चाधिकारियों द्वारा विडियो काल के माध्यम से की जा रही मानिटरिंग शिक्षक संकुल के विद्यालयों को दिसम्बर 2023 तक बनाएं निपुण विद्यालय महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश के अनुसार प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को आयोजित होने वाले संकुल शिक्षकों की बैठक में शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। उच्चाधिकारियों द्वारा विडियो काल के माध्यम से मानीटरिंग की जा रही है। अत: शिक्षक लापरवाही न बरतें।
यह बातें मंगलवार को दुदही विकास खंड के धर्मपुर न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दुमही पश्चिम में आयोजित संकुल शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते नोडल संकुल शिक्षक बालकृष्ण ने कही। नोडल संकुल शिक्षक प्रणव प्रकाश गिरी ने कहा कि शिक्षक संकुल के विद्यालयों को दिसम्बर 2023 तक निपुण विद्यालय का लक्ष्य प्राप्त किया जाना है। निपुण विद्यालय बनाने हेतु दिए गए पांच प्वाईंट टूल किट का प्रयोग करें। बैठक में निपुण अभियान की शत प्रतिशत सफलता हेतु महत्वपूर्ण योजना बिंदुओं पर चर्चा कर3 क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। समस्त शिक्षकों को निपुण लक्ष्य ऐप पर लागिन करने, अक्टूबर माह में ऐप के माध्यम से प्रत्येक छात्र का आंकलन करने, निपुण लक्ष्य ऐप पर प्रदर्शित नये फीचर निपुण संवाद का प्रयोग किये जाने व निपुण भारत मानीटरिंग सेंटर पोर्टल का नियमित उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान नोडल संकुल शिक्षक
रजनीश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक व्यास मिश्र, विमलेश प्रताप सिंह, आरती गुप्ता, बसंत शर्मा, सतीश शर्मा, मुनीर आलम, विजेंद्र सिंह, विवेक गुप्ता, दीनानाथ यादव, एजाज अहमद, शोभा राय, हरिकेश यादव, शशि प्रकाश, अमरनाथ, नजीर आलमआदि शिक्षक उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

4 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

5 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

5 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

6 hours ago