बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में बतरौली धुरखड़वा का दबदबा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)दुदही विकास खंड के चाफ न्याय पंचायत की बेसिक बाल  क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बतरौली धूरखड़वा के खेल मैदान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बतरौली धुरखड़वा का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग के  खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बतरौली धुरखड़वा, बालिका वर्ग मे चाफ खास, कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में में बतरौली धुरखड़वा की टीम विजेता रही। जबकि प्राथमिक स्तर कबड्डी व खोखो के बालक व बालिका वर्ग मे बतरौली धुरखड़वा की टीम विजेता रही। 50 मीटर दौड़ में रंजेश, 100 मीटर असलम , 200 मीटर रंजेश व 400 मीटर मे जय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर व 200 मीटर में क्रमश : गुड़िया व ताहिरा प्रथम रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर के 200 मीटर, 400 मीटर व 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमश: सिरजावती, संजना व गीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर लंबी कूद के बालक व बालिका वर्ग में क्रमश : सन्नी देवल व गुड़िया प्रथम रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समापन व पुरस्कार वितरण सत्र को संबोधित करते हुए बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा शिक्षा व खेलकूद एक -दूसरे के पूरक हैं। जीवन में शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद नितांत आवश्यक है। कहा कि स्वस्थ समाज की नींव बेहतर शिक्षा से ही तैयार की जा सकती है और इस मजबूत नींव की कड़ी खेल ही है। शारीरिक शिक्षा को अहम बताते हुए कहा कि स्वास्थ की ओर ध्यान देने वाला व्यक्ति महान होता है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में विशेष तौर से ध्यान दिया जाना समय की मांग है। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को मेडल दिया गया। ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, राजेश यादव, राकेश सिंह, रविश कुमार, सुमन्त यादव, योगेन्द्र शर्मा, राजीव कुमार सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, अखिलेश सिंह, शिवशंकर तिवारी, राजेश प्रसाद,  मुमताज अहमद, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

4 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

5 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

5 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

6 hours ago