बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की अति महत्वपूर्ण बैठक 22 जनवरी को लखनऊ के दारुल सफा विधायक निवास, ए ब्लॉक, कॉमन हॉल, हजरतगंज में आयोजित होगी। जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने जानकारी दी कि बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के पंचायत सदस्य दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर अपने वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर चर्चा करेंगे। मुख्य मांगें निम्नलिखित होंगी: सांसद और विधायकों की तरह क्षेत्र विकास के लिए जिला पंचायत सदस्यों को भी एक करोड़ रुपये की वार्षिक निधि देने की मांग, सदस्यों को मानदेय और बीमा का लाभ प्रदान करना, टोल प्लाजा पर गाड़ियों के लिए मुफ्त पास, सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने की मांग। श्री पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, विधायकों, और विधान परिषद सदस्यों से मिलकर इन मांगों को पूरा करने की अपील करेगा। श्री पांडेय ने यह भी कहा कि विधान परिषद और विधानसभा में जिला पंचायत सदस्यों के पक्ष में आवाज उठाने वाले माननीय सदस्यों का सम्मान जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। श्री पांडेय ने सभी जिला पंचायत सदस्यों से अपील की है कि वे 22 जनवरी को होने वाली इस बैठक में पूरी मजबूती के साथ उपस्थित हों, ताकि उनकी मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सके। यह बैठक जिला पंचायत सदस्यों के हक और अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…
✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…