देवरिया-रुद्रपुर बाईपास पर निकाली गई पीडीए जागरूकता पदयात्रा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को रुद्रपुर विधानसभा में पीडीए जागरूकता पदयात्रा के साथ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 27 जनवरी से शुरू होने वाले पीडीए चर्चा अभियान की तैयारी और जन-जागरूकता बढ़ाना है। पदयात्रा के दौरान सपा नेता विजय रावत ने समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, “सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जो पार्टी कहती है, वह करती है।” उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी से पीडीए चर्चा अभियान शुरू किया जाएगा। सपा नेता जितेश यादव और अमित प्रधान ने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में चलेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि आगामी पीडीए चर्चा अभियान को बड़े पैमाने पर सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम सपा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।” कार्यक्रम 27 जनवरी से शुरू होकर एक महीने तक जारी रहेगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के विचार और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में दीपू यादव, अमित प्रधान, दीपक यादव, भोलू कुमार, अनिश प्रसाद, राहुल चौरसिया, अमित सोनकर, गुलाम, पंकज गौतम, अजय पटेल, दीपक निगम, रंजीत जायसवाल, और अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस जागरूकता अभियान को लेकर स्थानीय स्तर पर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, जो इसे सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

8 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

9 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

9 hours ago