लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम 4 बजे कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में करीब दो दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है, जिनमें छात्र, महिला, नगरीय निकाय व औद्योगिक विकास से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख हैं।
महिलाओं को मिलेगा स्टांप शुल्क में लाभ
सरकार महिलाओं को सशक्त करने के क्रम में उन्हें संपत्ति खरीद पर स्टांप शुल्क में विशेष छूट देने का प्रस्ताव ला रही है। यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो महिलाओं के लिए संपत्ति खरीदना और भी सस्ता हो जाएगा।
छात्रों को मिलेंगे टैबलेट, स्मार्टफोन की जगह बदली योजना
सरकार द्वारा छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त करने की योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां छात्रों को स्मार्टफोन देने की योजना थी, अब उसकी जगह टैबलेट वितरण का प्रस्ताव लाया गया है। इसे भी आज की कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है।
इन विभागों के प्रस्ताव होंगे पास
बैठक में वित्त, परिवहन, आवास और न्याय विभाग से संबंधित कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनके जरिए प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुशासन को और बेहतर बनाने की दिशा में फैसले लिए जा सकते हैं।
औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
औद्योगिक विकास विभाग के तहत कई नई परियोजनाओं व नीतियों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इससे प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
नए नगर पंचायतों के गठन का रास्ता साफ
कैबिनेट बैठक में कुछ नए नगर पंचायतों के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी और प्रशासनिक ढांचा और भी सशक्त बनेगा।
नजर कैबिनेट के फैसलों पर
आज की बैठक प्रदेश के भविष्य को दिशा देने वाली साबित हो सकती है। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि किन-किन प्रस्तावों को हरी झंडी मिलती है और आम जनता को कौन-कौन से राहत के फैसले मिलते हैं।
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…