आगरा अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क बेनकाब

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के बाद अब आगरा में अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट के खिलाफ अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस मामले में विदेशी फंडिंग के तार खाड़ी देशों, ब्रिटेन (UK), अमेरिका और कनाडा से जुड़े पाए गए हैं, जिससे एक अंतरराष्ट्रीय साजिश की बू आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जांच की शुरुआत कर दी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इससे पहले बलरामपुर में ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें धर्मांतरण के लिए मोटी रकम दिए जाने की बात सामने आई थी।

ईडी को जांच में संकेत मिले हैं कि ये अवैध गतिविधियां धर्म के नाम पर कमजोर वर्गों को टारगेट कर फंडिंग के जरिए उन्हें बहलाने की साजिश का हिस्सा हैं। शुरुआती जांच में आगरा में एक बड़े फंड ट्रांजेक्शन का पता चला है, जिसमें एनजीओ की आड़ में विदेशी फंडिंग को धार्मिक रूपांतरण के लिए उपयोग किया जा रहा था।

ईडी अब इस सिंडिकेट में शामिल स्थानीय संपर्क सूत्रों, बैंक खातों और हवाला नेटवर्क की भी जांच कर रही है। कई संदिग्ध संस्थाओं और व्यक्तियों की सूची तैयार कर ली गई है, जिन पर जल्द छापेमारी संभव है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

20 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

20 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

21 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

21 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

21 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago