कोतवाली थाना के अहमदपुर व जंगल फरदगली का मामला
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के अंतर्गत कोतवाली थाना के ग्राम पंचायत अहमदपुर व जंगल फरदगली आदि ग्राम पंचायतों में दर्जनों लोडर मशीनों द्वारा बिना परमिट के अवैध मिट्टी खनन का कार्य हो रहा है। खनन विभाग एवं राजस्व विभाग तथा स्थानीय पुलिस की मिली-भगत से मिट्टी खनन का धंधा जोरों पर संचालित हो रहा है। किसानों की फसल व स्थानीय कच्ची सड़कों की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है। खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी लाने और ले जाने से सड़कों की दुर्दशा को देखकर यह अंदाजा लग सकता है कि इस सड़क पर कहीं न कहीं खनन माफियाओं का झुंड चला है। सड़क पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बताते चलें कि स्थानीय ग्राम पंचायतों में कच्ची सड़कों पर मनरेगा द्वारा हमेशा मिट्टी कार्य करा कर कच्चे मार्ग का कार्य कराया जाता है जिससे आवागमन बाधित न हो फिर भी इन खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी निकाल कर लगातार आने जाने से कच्ची सड़कें पूरी तरह बर्बाद हो जाती हैं। जिम्मेदार इनसे सांठ-गांठ करके खनन माफियाओं का सहयोग करते हैं तथा पकड़े जाने पर कुछ रकम लेकर अपना धंधा चालू रखते हैं। जिससे राजस्व विभाग एवं खनन विभाग को लाखों का चूना लगाया जाता है।
इस सम्बंध मे जिला खनन अधिकारी मोहम्मद असद से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन फोन रिसिव नही हुआ।
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…