खलिहान की ज़मीन पर अवैध निर्माण प्रशासन ने चलाया बुलडोज़र

अनाधिकृत जमीन के कब्जे को लेकर गरजा तहसील प्रशासन का बुलडोजर

ख़जनी क्षेत्र इंदापार में खलिहान की जमीन पर हुआ था अवैध निर्माण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खजनी तहसील के इंद्रापार खुर्द गाँव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, तहसील प्रशासन से खलिहान की ज़मीन पर बने अवैध निर्माण को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह के सख्त आदेश पर की गई। शिकयत पर पहली बार मना किया गया, नही मानने पर लेखपाल से जांच कराया गया , तब नोटिस जारी कर तहसील प्रशासन का बुलडोजर चला, और अवैध निर्माण ध्वस्त हुआ ।
दरअसल इंद्रापार खुर्द गाँव में सुमित्रा देवी जगधर और मनभवती पत्नी श्रीराम नामक दो व्यक्तियों द्वारा खलिहान की ज़मीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था, इस अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर, एसडीएम खजनी ने एक सप्ताह पहले उन्हें नोटिस जारी किया था। नोटिस में उन्हें तत्काल अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था। प्रशासन की कार्रवाई नोटिस जारी होने के बावजूद, जब अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो एसडीएम राजेश प्रताप सिंह ने सख्त कदम उठाया। उनके निर्देश पर, नायब तहसीलदार खजनी राकेश शुक्ला, राजस्व निरीक्षक देवनारायण मिश्रा, लेखपाल प्रशांत तिवारी और स्थानीय पुलिस की टीम ने बुलडोज़र चलाकर अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

10 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

11 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

11 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

11 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

14 hours ago