होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया

जानिए 14 मार्च को रंग-गुलाल खेला जाएगा या नहीं

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
होली का त्योहार आने वाला है। लोगों को रंगों के इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल 14 मार्च को होली मनाया जाएगा। लेकिन इस होली पर चंद्र ग्रहण का साया है।
लोगों के मन में ये सवाल है कि अगर होली के दिन चंद्र ग्रहण लगता है तो उस दिन त्योहार मनाया जाएगा या नहीं, अगर त्योहार मनाया जाएगा तो कितने बजे से कितने बजे तक मनाया जाएगा। क्योंकि मान्यता है कि ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं होते हैं। ऐसे में आपके मन में उठ रहे सारे सवाल का जवाब इस रिपोर्ट के जरिए देते हैं।
पूर्णिमा तिथि कब से कब तक रहेगी।
हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 13 मार्च को हो रही है।

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत

13 मार्च सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी
पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।
ऐसे में इस बार होलिका दहन 13 मार्च की रात को मनाई जाएगी और होली का त्योहार 14 मार्च को होगा।
कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 9 बजकर 28 मिनट 29 मिनट पर होगी, जबकि समाप्ति दोपहर के 3 बजकर 39 मिनट पर होगी।
वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। वहीं सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

होली मना सकते हैं या नहीं

साल 14 मार्च को होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस वजह से होली के ऊपर कोई खतरा नहीं है। लोग होली पूरे दिन मना सकते हैं। रंग-गुलाल के साथ होली खेल सकते हैं।

इन क्षेत्रों में ग्रहण का होगा असर

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण इस बार अमेरिका, पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। वहीं इस ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

10 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

10 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

10 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

11 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

14 hours ago