आज़मगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील सगड़ी सभागार में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सगड़ी तहसील सभागार में पत्रकार संघ की आवश्यक बैठक हुई ।इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय और जिला अध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय के सानिध्य में बैठक के माध्यम से यह निर्णय लेते हुए राजेश कुमार गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को अब जिला इकाई आज़मगढ़ का मंत्री बनाया गया जिससे पत्रकार बंधुओं में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। एसोसिएशन द्वारा इनको जिला मंत्री का पद दिया गया। वहीं दूसरी तरफ इस बैठक निर्णय लेकर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने संजय कुमार को सगड़ी तहसील का उपाध्यक्ष नियुक्त किया । इस बैठक में यह ज्ञात हुआ कि ईजा का जिला इकाई आजमगढ़ बहुत ही मजबूती के साथ पत्रकारों के हित व मान सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। बैठक में बुधवार को ही तहसील सगड़ी में नवागत सी ओ सौम्या सिंह को महिला पत्रकार शिखा रावत व अन्य पत्रकार बंधुओं द्वारा स्मृत चिन्ह व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया, और वही सगड़ी छेत्राधिकारी साहिबा ने समस्त पत्रकार बंधुओं को आश्वासन दिया की आप लोगों व समाज हित के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगी साथ ही किसी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार नहीं होगा, किसी प्रकार का कोई उत्पीड़न यदि किसी के द्वारा किया जाता है । तो उसकी जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी जब तक मैं सगड़ी में रहूंगी तब तक कोई गलत कार्य नही हो पायेगा जहां भी मैं सेवा की हूं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ रही हूं वैसे ही मैं आप बंधुओं से अपेक्षा करती हूं कि क्षेत्र की घटनाओं से हमे अवगत कराते रहिये मीडिया के माध्यम से व सूचना देकर मेरा सहयोग करें मैं आपका सहयोग करने के लिए यहां बैठी हूं।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…