पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शाजहापुर (राष्ट्र की परम्परा)
कटरा विधानसभा क्षेत्र के हरनोखा गाँव में
ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें होने पर ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की प्रशासन से गुहार लगाई है। चौकिया हरनोखा गांव के बीच में बनी सपा सरकार में पुलिया पिछली बर्ष बाढ़ आने से क्षतिग्रस्त हो गई है, इससे ग्रामीणों को एक साल से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण पुलिया टूट जाने के कारण ग्रामीण जनता अत्यधिक परेशान है। कुंडरिया, चौकीय, बम्होरा, हर्रानगला, गढ़ी, खजुरी, भूड़ा, गनेशपुर कौमी जाने के लिए एकमात्र मुख्य साधन पुलिया है। पुलिया एक साल पूर्व टूट गई थी। पुलिया टूट जाने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानीओ का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित पंचायत प्रतिनिधि से कई बार पुलिया निर्माण को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया गया। परंतु संबंधित लोग ग्रामीणों की समस्या को अनसुना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सपा सरकार में इस पुलिया का निर्माण हुआ था बीजेपी सरकार ने भी इस पुलिया का निर्माण करीब 2.5 लाख रूपये का कराया किन्तु पल भर में धरा साई हो गई। उक्त पुलिया टूटने का एकमात्र कारण बाढ़ का पानी आ जाना है। जिसके चलते पुलिया टूट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि टूटी पुलिया में गिरकर अभी तक कई लोग जख्मी भी हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया था। परंतु उन लोगों के द्वारा भी कोई पहल नहीं की गई है। जिस कारण विवश होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago