महिलाएं अगर स्वावलंबी बनीं तो उनके भीतर स्वाभिमान भी पैदा होगा: डॉ. हर्षिता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा द्वारा क्षमता परियोजना अंतर्गत चयनित ग्राम विशुनापुर, मिहींपुरवा में पांच दिवसीय रोजगार परक प्रशिक्षण युवतियों हेतु जीविकोपार्जन के लिए सिलाई एवं टेलरिंग प्रशिक्षण विषय पर आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. एम. सिंह ने की।

उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बेहतर दर्जी की मांग हमेशा बनी रहती है और यदि किसी ने अच्छा सिलाई कौशल हासिल किया है एवं धैर्य के साथ कार्य करता है तो वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर अच्छा लाभ कमा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान कौशल वर्धन के साथ-साथ महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण संयोजिका केंद्र की गृह वैज्ञानिक रेनू आर्या ने बताया कि महिलाओं को वस्त्रों की कटाई, सिलाई के अलावा कढ़ाई एवं अन्य प्रकार के सजावटी चीजों का इस्तेमाल करके वस्त्रों का मूल्य संवर्धन किया जाता है जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिल सके तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीविकोपार्जन में सहायक साबित हो सकती है साथ ही उन्होंने सिलाई मशीन के रखरखाव एवं सिलाई करते समय सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. हर्षिता ने बताया कि महिलाएं अगर स्वावलंबी बनीं तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का आधार बन जाएंगी, बल्कि उनके भीतर स्वाभिमान भी पैदा होगा। उन्होंने यह कहा कि सिलाई एक ऐसा हुनर है, जिससे महिला घरेलू कामकाज के दौरान बचने वाले थोड़े से समय का सदुपयोग कर अपने और अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकती हैं। डॉ. अरुण कुमार ने बिक्री एवं व्यवसाय को अधिकतम करने के लिए रणनीतियों के उचित सुझाव दिए । इस मौके पर श्यामा देवी, कृपा रानी, दशनौ देवी एवं मुन्नी समेत अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

7 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

7 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

7 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

7 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

7 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

7 hours ago