बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को सीएम डैशबोड की समीक्षा की। उन्होंने बी, सी व डी ग्रेड पाने विभाग के अधिकारियों से सवाल किया। चेतावनी दी कि अगले महीने से आपके खराब कार्य के कारण जिले की रैंकिंग खराब हुई तो जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाही से रैंकिंग खराब हो तो यह ठीक नहीं है। अगर किसी अधिकारी को उनके निदेशालय या शासन स्तर से कोई भी दिक्कत आए तो मुझे बताएं। वहां मैं बात करूंगा। खराब प्रगति पर किसी भी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी। रिवाल्विंग फंड वितरण में खराब प्रगति पर डीसी एनआरएलएम को सुधार लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सीएमओ, बीएसए, जल निगम के एक्सईएन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों से उनके कार्य सम्बन्धी पूछताछ करने के बाद आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, पीडी उमेशमणि त्रिपाठी व अन्य अधिकारी थे।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…