बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी ने जिले में 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की प्रगति की समीक्षा की। सभी सम्बन्धित निर्माण एजेंसियों से उनके कार्य सम्बन्धी जानकारी ली। कहा कि केाई भी कार्य बंद नहीं रहना चाहिए। हर कार्य समयसीमा के अंदर पूरे हों। निर्माण एजेंसी पैक्सफेड व उप्र पर्यटन विकास लिमिटेड के कार्यों पर असंतोष जताते हुए डीएसटीओ को निर्देश दिया कि इनके एमडी के यहां मेरी ओर से पत्र भिजवाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विभाग का निर्माण कार्य हो रहा है, सम्बन्धित अधिकारी भी उसे देखते रहें। अगर कार्य की गुणवत्ता खराब होने की सम्भावना लगती हो तो अवगत कराएं। सभी निर्माण एजेसियों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में निर्माण की गुणवत्ता की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जो कार्य पूरे हो गये हों या पूरा होने के कगार पर हों, उसे हैण्डओवर कराने की कार्यवाही की जाए।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…
शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…
इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…
कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…
आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…