इंडिया गठबंधन सरकार बनी तो महिलाओ को मिलेंगे हर साल एक लाख रुपए: तेजस्वी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)बिहार के मैरवा में आए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए मिलेगा यादव ने देश में असली मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी को बताते हुए कहा है कि।आपलोगो की ताकत का देन है कि एक 34 साल के युवा ने नौकरी के नाम पर प्रधानमंत्री को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है राजद नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार तेजस्वी यादव द्वारा सिवान जिले के मैरवा में स्थित हरिराम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज मैदान में अपने चुनावी सभा को संबोधित किया जा रहा था।
साथ ही अपने संबोधन में उनका कहना था कि केंद्र में हमारी सरकार बनी तो हम गरीब महिलाओ के खाते में प्रतिवर्ष एक लाख रुपए का सहयोग राशि यानी एक बहन को आठ हजार तीन सौ तैंतीस रुपए प्रत्येक माह देने सहित, गैस की कीमत पांच सौ रुपए प्रति सिलेंडर करने के साथ ही सभी को 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देंगे। उनका कहना था देश का असली मुद्दा बेरोजगारी, गरीबी, और महंगाई का है। प्रधान मंत्री मोदी जी मुद्दा पर बात नही करते वे केवल सिर्फ हिन्दू मुस्लिम, मंदिर , मस्जिद की ही बात करते हैं विगत 10 सालों में इतना झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री नही देखे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार तेजस्वी यादव द्वारा मंगलवार को हरिराम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के मैदान में एक चुनावी सभा को अपने इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के पक्ष में संबोधित किया जा रहा था।उन्होंने कहा की 10 साल से वे खुद प्रधानमंत्री रहे हैं ।बिहार में 17 साल से एनडीए की सरकार भी है और सांसद भी लगातार उन्ही के हैं। केंद्र एवं राज्य में सरकार उन्ही की है।जिस हिसाब से सीवान की जनता ने उन्हें बहुमत दिया था उस अनुपात में सीवान को कुछ नहीं मिला है।केवल केंद्र सरकार ने छलने का काम किया है। जब हम सरकार में थे तो 17 माह में 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिया। नौकरी के बदौलत हमने प्रधानमंत्री जी को सड़क पर लाकर खड़े कर दिया आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत तक बढ़ा है। आखिर में राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को पार्टी का सबसे अनुभवी बता कर जीत का विजय माला पहनाते हुए चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर बटन दबाने की अपील कीए कुल अपने आठ मिनट के भाषण में हजारों की संख्या में उमड़े हुए जनसैलाब के बीच से ही तालियों की गड़गड़ाहट होती रही इस दौरान वीआईपी पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी ने कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में जनता को मालिक बनाया है।इसलिए नेता को मालिक नही बनाया है कि अगर नेता झूठ बोलने लगे तो पांच साल में उसे बदलने का ताकत जनता में हो । कहा कि एनडीए गठबंधन सरकारी संस्थाओं को प्राइवेट करने में लगी है।बाबा साहब ने एक सोच के साथ समाज के हजारों साल से जो पीछे है उसके लिए आरक्षण लाया आरक्षण के बदौलत आज पिछड़े, अति पिछड़े, एससी, एसटी अब सर उठा कर जी रहे हैं। इस संविधान विरोधी सरकार को सत्ता में नही आने देना इस चुनावी जनसभा को विधायक अमरजीत कुशवाहा, सत्यदेव राम, बच्चा पांडेय, हरिशंकर यादव, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, एमएलसी विनोद जैसवाल,लोहार कल्याण के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मो कैफ ऊर्फ बंटी, साइना नाज आदि लोगो ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष ई 0 विपिन कुशवाहा ने की इस मौके पर श्रीकांत यादव, मो हसन अंसारी, जय प्रकाश यादव, पारसनाथ राम, डॉ सुनीता यादव, हँसनाथ राम, श्रीनिवास यादव, इसहाक अंसारी, जिशु अंसारी, सीमा चौधरी,उपेन्द्र साह, योगेंद्र कुशवाहा, शंकर कुशवाहा सहित अन्य इंडिया गठबंधन हजारो कार्यकर्ता मौजूद थे.

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

10 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

11 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

11 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

11 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

12 hours ago