मतदान समाप्त, परिणाम पर टिकी प्रत्याशी, समर्थक और आम मतदाताओं की निगाह

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) गोंडा लोकसभा के उतरौला विधानसभा में सोमवार शाम को मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशी, समर्थक और आम मतदाताओं की निगाह अब मतगणना परिणाम पर टिकी हुई है। पर इससे पहले सभी हार-जीत का गुणा- भाग लगा रहे हैं। हर कोई अपने-अपने गांव वार्ड में पड़े मतदान प्रतिशत के आधार पर जीत- हार की बाजी लगा रहा था। कइयों की नजर पार्टी प्रत्याशियों के अलावा बसपा के वोटों पर भी है। उन्हें आभास है कि बसपा के वोटों का ग्राफ बढ़ा तो उनकी राह में रोड़ा अटक सकता है। इसे लेकर लोगों बीच जमकर बहसबाजी भी हो रही थी। इसके अलावा बूथ की दिनभर गतिविधियों के बारे में प्रत्याशियों के कार्यालय पर देर शाम व मंगलवार की सुबह तक चर्चा हो रही है।
शाम छ बजे के बाद जब मतदान का शोरगुल थमा तो जीत- हार से बात शुरु होने लगी। देर शाम तक उतरौला के विभिन्न जगहों पर प्रत्याशियों के पक्ष में जीत-हार की जबरदस्त दलीलें दी जा रही थीं। मतदान में कहीं पर मतदाताओं की चुप्पी तो किसी जगह पर मुखर होकर बोलने पर हर कयास को विराम लगा रहा था। मतदान के बाद शहर के गली, मोहल्लों की कई दुकानें खुल गई थीं। बाजार की रौनक भी शाम को लौट आई। मतदान के बाद शहर का दृश्य रहा कि लोग एक दूसरे से अपने-अपने गांव व वार्ड के बारे में जानकारी आदान प्रदान कर रहे थे। किस वार्ड में किस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी बयार बही, टोह ले रहे थे। नेता, प्रधान, पार्टी पदाधिकारी सभासद व आमजन देर शाम तक मंथन करते रहे कि मतदान का असली तस्वीर क्या रहा है। किस के पक्ष कितना प्रतिशत वोट पड़ा। पार्टी के सिंबल पर चुनावी वैतरणी पार करने वाले परंपरागत वोटों पर भरोसा जता रहे थे। कौन वफादारी से रहा और किसी ने भीतरघात किया, इसे लेकर भी प्रत्याशी अपने-अपने कार्यालय पर देर शाम तक चर्चा करते रहे। इन सभी के बाद सभी की जुबां से अंतिम बार यहीं निकला कि अब मतगणना के दिन ही सब पता चल जाएगा। मंगलवार की सुबह समाजवादी पार्टी का कार्यालय बंद रहा। तो वहीं भाजपा कार्यालय पर काफी चहल पहल देखने को मिला।
भाजपा कार्यालय पर पूर्व सभासद फणींद्र गुप्ता, तोताराम वर्मा, आंनद त्रिपाठी दद्दन, महेंद्र प्रताप सिंह, राजन श्रीवास्तव, देवेंद्र निषाद, जगतमन वर्मा, महेश गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता चर्चा में मौजूद रहे। विधायक राम प्रताप वर्मा अपने क्षेत्र के प्रधान ऑन कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से फोन पर संपर्क कर उनके भूत व क्षेत्र की जानकारी करने में लग रहे।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि गोंडा लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया एक लाख से अधिक वोटो से जीत की हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार लोकसभा पहुंचेंगे। तो वहीं पर मौजूद भाजपा नेता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पक्ष में मतदान किया है उनकी जीत निश्चित है। मतदान के अगले दिन समाजवादी पार्टी का कार्यालय तो बंद था लेकिन सपा के नेता व कार्यकर्ता एक होटल में बैठकर चाय की चूचियों के साथ हार जीत का गुणा भाग कर रहे थे।
पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी मलिक एजाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर हाल में गोंडा लोकसभा का सीट जीतेगी क्योंकि सभी धर्म व समुदाय के लोगों ने भाजपा की गलत नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानो की दुर्दशा के मुद्दे पर इस बार इंडिया गठबंधन को वोट किया है। इस बार भारत की जनता मन बन चुकी है कि इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। पूर्व गन्ना चेयरमैन अतीक अहमद खान ने कहा कि गन्ना किसानों को इस सरकार ने छला है। आज भी गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर पाई है। खेतों की सिंचाई के लिए किसी भी नहर में पानी नहीं है। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। पढ़ा लिखा युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है। पढ़े लिखे युवाओं को चला जा रहा है। एक भी प्रतियोगी परीक्षा सही से नहीं कर पाए हैं। हर बार पेपर लीक हो रहा है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए जनता ने इस बार जाति धर्म से ऊपर उठकर देश की भलाई विकास के लिए इंडिया गठबंधन को वोट दिया है।
प्रधान अवकात अनस, अंसार अहमद खान, इजहार खान पप्पू, बहलोल नियाजी, के के यादव, महेश यादव, मनोज यादव समेत अन्य सपाई हार जीत का गुणा भाग करते रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

11 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

12 hours ago