लू व रैबीज से बचाव को जागरूक हुए नौनिहाल

आरोग्य भारती अवध प्रांत के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीपुरा में आरोग्य भारती अवध प्रांत बहराइच के सहयोग से छात्रों को गर्मी के मौसम में लू से बचाव तथा जानवरों के काटने से होने वाले रेबीज से बचाव और रोक थाम के विषय में बच्चों और अध्यापकों को जानकारी दी गई। एसीएमओ डॉ संतोष राणा ने बताया तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह गरम है । सुबह निकलने वाली सूरज की किरणें दस बजे से ही आग उगलने लगती हैं । ऐसे में लू जोखिम जानलेवा हो सकता है। एसीएमओ ने बताया घर या कार्य स्थल पर सीधे सूर्य की रोशनी को रोकने के लिए यथा संभव पर्दा आदि का प्रबंध करना बेहतर तरीका हो सकता है। पालतू जानवरों को छायादार स्थान पर रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें | इस मौसम में प्यास न लगे तो भी कुछ समय अंतराल पर पानी पीते रहें। छांछ,ओआरएस का घोल,या घर बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी,नीबू पानी,आम का पना आदि का सेवन करें |
डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलोजिस्ट डॉ निर्मेेष श्रीवास्तव ने बताया कि धूप में खाली पेट घर से बाहर न निकलें। अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन व बासी भोजन का सेवन न करें। शराब,चाय,कॉफी,कार्बोहाइड्रेड , सॉफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें तथा बंद व अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन न पकाएं ।
लू के लक्षण –सिरदर्द,बुखार,गरम लाल सुखी त्वचा,घबराहट,चक्कर आना,सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज होना,मतली या उल्टी,अत्यधिक पसीना आना,बेहोशी आना,नब्ज असामान्य होना,शरीर में ऐंठन होना,लू का प्राथमिक उपचार व्यक्ति को छायादार स्थान पर लिटाएँ l व्यक्ति के कपड़े ढीले कर दें,पेय पदार्थ पानी व कच्चे आम का पना पिलाएँ,तापमान घटाने के लिए ठंडे पानी की पट्टी रखें,तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएँ l

जानवर काटने पर लगवाएं एन्टी

रैबीज का टीका –
एसीएमओ डॉ राणा ने बताया कि कुत्ता,बंदर,बिल्ली या अन्य स्तनधारी जानवरों के काटने से रैबीज होने का खतरा रहता है । इससे बचने के लिए जानवर काटने वाले दिन ही एन्टी रैबीज का टीका लगवाना चाहिए। अभी तक यह टीके जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक सीएचसी पर ही लगते थे। लेकिन अब इसकी सुविधा जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी की गयी है। यहां प्रतिदिन टीके उपलब्ध हैं ।
डॉ निर्मेष ने बताया जानवर काटने के तुरंत बाद घाव को साबुन और पानी से अच्छी तरह 15 मिनट तक धुलना चाहिए । इस दौरान यदि थोड़ा खून बह रहा है तो इसकी चिंता न करें । घाव धुलने के बाद उसी दिन एन्टी रैबीज का पहला टीका अवश्य लगवाएं । ऐसा करने से शत प्रतिशत रैबीज से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में पैथोलॉजिस्ट डॉ राहुल मोहन,तृप्ति श्रीवास्तव,विवेक कुमार पांडेय व प्रधानाचार्य श्रीमती प्रिया सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

12 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

12 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

12 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

13 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

13 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

13 hours ago