बरहज देवरिया मार्ग नहीं बना तो होगा संघर्ष

जनता को गुमराह कर रही भाजपा -विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज देवरिया मार्ग बनाने की मांग को लेकर बरहज देवरिया बाईपास पर झंडा बैनर लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया, इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके प्रतिनिधि जनता को गुमराह करने के लिए हिंदू मुसलमान भारत-पाकिस्तान की बाते करते रहते है। यह भाजपा की सरकार विकास विरोधी और जन विरोधी है। पिछले 8 सालों से प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी विकास का कोई काम नहीं हो रहा है, अगर बरहज देवरिया मार्ग बनाने का काम जल्दी शुरू नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़क बनाने की मांग को लेकर बरहज से देवरिया तक पदयात्रा निकाल कर जनता को जागरूक करेंगे और सड़क बनाने की मांग को लेकर धरना देने का काम करेंगे। हम सरकार और अधिकारियों से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द सड़क बनाने का काम शुरू हो नहीं तो समाजवादी पार्टी और उसके कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी यहां के शासन प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की होगी। इस दौरान मुख्य रूप से युवा सपा नेता रणविजय सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव, सुरेश राजभर, अनिल राजभर, राकेश पांडे, विकास तिवारी, अजीत प्रसाद, विक्रम सिंह, राहुल सिंह, रितिक यादव, दीपक सिंह, लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष राकेश प्रजापति, विकास यादव मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

2 hours ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

2 hours ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

2 hours ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

2 hours ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

2 hours ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

3 hours ago