देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के सोंदा चौराहे के समीप स्थित ग्लोबल मार्क स्कूल एवं दी आई -स्कूल का पहला स्थापना दिवस 10 मार्च 2025 को विद्यालय प्रांगड़ में मनाया गया। आयोजन में लगभग 500 पौधों का वितरण किया गया एवं समस्त विद्यालय परिवार को पर्यावरण सुरक्षा हमारा कर्तव्य है,हमें इसकी सदैव ही सुरक्षा करनी है इसकी शपथ दिलाई गई एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक विकास शाही ने वृक्ष लगाने के महत्व को बताया। बच्चों ने आम, अमरूद, लीची, अशोक, नींबू, चीकू, तुलसी आदि वृक्षों का राहगीरों में वितरण किया एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल शुभांगी शाही, मैनेजर आकाश सिंह, कोऑर्डिनेटर आभा शुक्ला, टीचर अंजलि द्विवेदी, निकिता सिंह, कीर्ति मिश्रा, प्रिया मिश्रा, पूजा शाही, आरती सिंह आदि उपस्थित थे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…