Friday, February 27, 2026
Homeमहाराष्ट्रभगवान श्री राम और माता सीता की दी जाएगी मूर्ति

भगवान श्री राम और माता सीता की दी जाएगी मूर्ति

जिसमे108 पंडित, कारसेवक व राम भक्त प्राप्त करेंगे

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अयोध्या में २२ जनवरी २०२४ को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। आंनद के इस अवसर भारतीय जनता पार्टी उत्तर मध्य मुंबई जिला के चांदिवली विधानसभा में
रविवार १४ जनवरी की सुबह 8 बजे से साढ़े दस बजे के तक भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क कार्यालय, पंच रत्न हाउसिंग सोसायटी, असल्फा, घाटकोपर (प.) में
१००८ भगवान श्री राम और मां जानकी की मूर्ति को भगवान राम की सेवा करने वाले १०८ पंडितों सहित कारसेवकों और रामभक्तों को दिया जाएगा। इस पावन अवसर पर बुजुर्गों, महिलाओं और भजन मंडल के सदस्यों को भाजपा की लोकप्रिय सांसद पूनम ताई महाजन और भाजपा मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओ के लिये हल्दी कुंकुम समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन रामभक्त – शुभ्रांशु दीक्षित की ओर से किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments