विदेश में थमी पति की सांस, पत्नी पर टूटा मुसीबत का पहाड़

फ़ोटो फाइल मृतक राधेश्याम

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का रहने वाला एक व्यक्ति की मालदीव में मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही आर्थिक रूप से तंग पत्नी के ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। घर की माली हालत ठीक करने के लिए वह कुछ माह पूर्व ही विदेश गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
तो इधर मृतक का बेटा दिमागी बुखार से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जूझ रहा है।इसी दौरान सूचना मिली की सरस्वती देवी के पति का मालदीव में मौत हो गई है।सूचना मिलते ही आर्थिक रूप से तंग महिला के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।बघौचघाट के अहिरौली गांव का रहने वाला राधेश्याम प्रसाद कुछ माह पूर्व मालदीप कमाने के लिए था।जिससे उसके घर की माली हालत ठीक हो जाए और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सके।लेकिन मालदीव में ही अचानक उसकी सांस थम गई।और उसका सपना अधूरी रह गई।इधर घर मृतक की पत्नी सरस्वती देवी का बेटा दिमागी बुखार से जूझ रहा है।जिसे वह इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भर्ती कराई।इसी दौरान सूचना मिली की सरस्वती देवी का पति राधेश्याम का मालदीव में मौत हो गई है।सूचना सुनकर उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।आर्थिक रूप से परेशान महिला की खाते में रुपए न होने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रही है।
मृतक के दो पुत्र समेत तीन छोटी-छोटी पुत्रियां हैं।जिसके सिर से पिता का साया उठ गया।आर्थिक रूप से तंग महिला के सहयोग के लिए लोगों को आगे आने की दरकार है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago