पति को नींद की गोलिया खिला चाकू से रेता गला कर दिए 10 टुकड़े, खौफनाक कहानी- अपराधी की जुबानी

नयी दिल्ली एजेंसी।पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में एक महिला द्वारा बेटे के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर शव के 10 टुकड़े करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने  बताया कि इस मामले में आरोपी महिला तथा उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अंजन दास की 30 मई को हत्या की गयी और शव के 10 टुकड़े किए गए तथा उन्हें एक फ्रिज में रखा गया। पांच जून को उसके शव के टुकड़े पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में रामलीला मैदान में एक बैग के अंदर मिले थे। पूनम और उसके बेटे दीपक ने एक-एक करके पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर इन टुकड़ों को तीन-चार दिनों में ठिकाने लगाया और खोपड़ी दफन कर दी। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने कहा कि महिला आरोपी पूनम और बेटे दीपक को उसके पति अंजन दास की त्रिलोकपुरी स्थित आवास पर हत्या करने और उसके शव को काटकर पास की जमीन में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

खबरों में मुताबिक यह मामला अवैध संबंधों से भी जुड़ा हैं। कहा जा रहा है कि महिला किसी और के साथ रिश्ते में थी और उसका पति को शराब की लत थी। वह घर में मारपीट भी करता था। इसी कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। अपराध शाखा के डीसीपी मित गोयल ने कहा  2016 में अपने पति कल्लू के निधन के बाद पूनम ने 2017 में अंजन दास से शादी की। कल्लू दीपक के पिता थे। मृतक अंजन की शादी बिहार में भी हुई थी और उसके आठ बच्चे थे। वह कमाता नहीं था और अक्सर लड़ाई करता था।

जब पुलिस महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार करके ले जा रही थी जब महिला ने मीडिया को अपना स्टेटमेंट भी दिया और कहा कि मेरा पति  मेरे बच्चों के साथ गलत करता था और गलत नीयत रखता था इसलिए मैंने ऐसा किया और मैंने नहीं मेरे बेटे ने उसे चाकू मारा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

2 hours ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

6 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

7 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

7 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago