Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedधमकी से आहत युवक ने पनियरा ब्लाक के सामने आत्मदाह करने का...

धमकी से आहत युवक ने पनियरा ब्लाक के सामने आत्मदाह करने का किया प्रयास

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की बचाई जान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय के सामने रविवार सुबह करीब सात बजे एक युवक ने कुछ लोगों के धमकी से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से युवक को पकड़ लिया और पनियरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गयी। जिससे युवक की जान बच गयी बताया जाता है पनियरा थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द के नवीगंज निवासी उदय भान सिंह भाजपा कार्यकर्ता ने नगर पंचायत पनियरा से विकास कार्यों से संबंधित सूचना मांगा था। सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया था। कार्यवाही के डर से तीन लोगों ने शिकायतकर्ता उदय भान सिंह
को जान से मारने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की लगातार धमकी देने लगे। इससे आहत होकर आज उदय भान ने पनियरा ब्लॉक मुख्यालय के सामने अपने शरीर के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया । मौके पर मौजूद लोगों ने उदय भान सिंह को पकड़कर बचा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने युवक को थाने पर पकड़कर लाई जहा युवक के नामजद शिकायत के बाद पुलिस कार्यवाही मे जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments