नौ मांगों को लेकर मानखुर्द पुलिस थाने के अधिकारियों के खिलाफ 20 जून 2024 को मानखुर्द पुलिस थाने के सामने आमरण अनशन

लोकतंत्र का चौथा स्तंम्भ सा. खबरे आज भी समाचार पत्र व जयराम सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष राजाराम जैस्वाल के नेतृत्व में किया जाएगा आमरण अनशन

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
मानखुर्द पुलिस थाने मे बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार के चलते मानखुर्द नशे का हब बना गया जिसमे सबसे ज्यादा बिकने वाला नशीला पदार्थ एमडी व कोरेक्स ,गांजा शुलेशन ,और कुर्ला स्क्रेप केमिकल का धंदा, इस वजह से हमेशा आग लगना,भूमाफ़ियों का जमीन कब्जा करवाना जैसे अनेक प्रकार के धंदे इस पुलिस थाने की हद मे होता है, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इन नशीले पदार्थ एमडी व कोरेक्स अवैध कारोबार पर कारवाई भी होती है, बडा माल पकड़ा जाता है जिसका पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों से सौदा कर लिया जाता है और उस माल को बेच दिया जाता है ।
इस सभी मामले को लेकर खबरे आज भी समाचार पत्र व जयराम सेवा फाउंडेशन के माध्यम से मानखुर्द पुलिस थाने के हद में अनेक अवैध धंदे के कारोबार का पत्र समय – समय पर लिखकर अवगत किया जाता रहा है ।
और मानखुर्द पुलिस थाने मे फर्जी मामला दर्ज करना, गरीबों से डरा कर पैसे वसूलना इस तरह के अवैध कारोबार मानखुर्द पुलिस थाने में जोर शोर में किया जा रहा है ।
जिससे भ्रष्ट अधिकारियों की भ्रष्टाचार व मनमानी के चलते अनेक समाचार पत्रों में खबरों के माध्यम से भ्रष्टाचार को उजागर करने की अहम भूमिका रहती है
आप को बता दे की दिनांक 2 जून 2024 को मंडाला के जनता नगर एमएमआरडी, के कंपाउंड में खुलेआम खाली जगह पर 6 गाले बनाने का काम किया जा रहा था । जिसकी न्यूज दैनिक राष्ट्र की परम्परा और भी वृत्त पत्रो में प्रकाशित होने के बाद भूमाफिया ने पूरा प्लान बनाया । इस तरह से भूमाफिया का जगह कब्जा करने का खेल खराब हो गया । दिनांक 4 जून को भूमाफिया ने एमएमआरडी के मैदान में दो तैनात सुरक्षा रक्षक को महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला बना कर मारपीट की गई। पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की भी कोशिश किया गया । लेकिन अभी तक मानखुर्द पुलिस थाने के अधिकारियों ने भूमाफिया के खिलाफ कोई भी ठोस करवाई (मामला दर्ज )नहीं किया गया ।
इस पूरे मामले में मानखुर्द के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली पुलिस उप निरीक्षक सुशांत सालवी , उप पुलिस निरीक्षक किरण अंबेकर, ने भूमाफिया अब्दुल्ला शेख से सांठ-गांठ कर खबरे आज भी के संपादक व जयराम सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष के कार्यालय में दिनांक 06/06/2024 शाम 6 बजे महिला को मदद मांगने के बहाने भेज कर साथ छेड़छाड़ का फर्जी आरोप लगाकर झूठा बयान दिला कर मामले में फसाया गया है।
पूरे मामले में मानखुर्द पुलिस थाने के अधिकारी महादेव कोली सुशांत सालवी उप पुलिस निरीक्षक किरण अंबेकर ने भूमाफिया अब्दुल्ला शेख के साथ मिलकर महिला को एक लाख देकर पूरा प्लान बनाया ।
इसलिए दिनाक 20 जून 2024 दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे मानखुर्द पुलिस थाने के समीप संविधान चौक पर राजाराम जैस्वाल आमरण अनशन पर बैठने जा रहे है इसलिए आप सभी से निवेदन है
की आप सभी लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की रक्षा करने वाले प्रहरी संपादक, पत्रकार ,व समाज सेवक व मानखुर्द पुलिस के अधिकारियों से पीड़ित सभी से अपील है कि है की इस आमरण अनशन में शामिल होकर अपना सहयोग दिखाए व आमरण अनशन को सफल बनाए ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

57 minutes ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

2 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

3 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

3 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

3 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

3 hours ago