
बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भव्य मानव श्रृंखला बनाया गया।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मानव श्रृंखला में नगरपालिका स्थित दर्जनों विद्यालयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आपको बताते चलें कि सोमवार को दिन के 12:00 तहसील परिसर में दर्जनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया, उसके बाद सड़क सुरक्षा अभियान रैली निकाली, यह रैली तहसील से होते हुए,करुअना बाईपास होते हुए पूरे बरहज का भ्रमण कर, पुनः तहसील परिसर में स्थगित किया गया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उप जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह ने, लोगों को बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाने के लिए लोगों को शपथ दिलाई, उपजिलाधिकारी ने बताया कि आज से हम सभी लोग संकल्पित हो कि हम बिना हेलमेट और सीट बेल्ट की ड्राइविंग नहीं करेंगे, साथ ही आउटसाइड तेज रफ्तार से बाइक नहीं चलाएंगे, पीछे बैठे लोगों को बिना हेलमेट के लेकर नही जाएंगे। उन्होंने बताया कि जीवन बहुत ही अनमोल है लेकिन जरा सी असावधानी के कारण लोग हादसे का शिकार होते जा रहे हैं, और लोगों के परिवारो पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ता है। अतः आज से और अभी से हम सभी लोग तटस्थ होकर यह संकल्प लें कि, बिना सीट बेल्ट और हेलमेट पहने ड्राइविंग नहीं करेंगे। नगर पालिका के कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा आशा बहनों ने तहसील परिसर में भारत का नक्शा बनाया, जिसमें नगर पालिका ने मानव श्रृंखला के अवसर पर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सिंगल पॉलिथीन यूज़ न करने की बात कहीं, लेकिन संपर्क सूत्रों की माने तो स्थानीय लोगों का कहना है कि, नगर पालिकापरिषद के अधिकारी और कर्मचारियों को जिले के अधिकारियों का नाम तक पता नहीं , उनके बैनर पर पुर्व सी आर ओ अमृत लाल बिंद जो 2 माह पहले रिटायर हो चुके हैं, और अपर जिला प्रशासन कुंवर पंकज का नाम अंकित हैं। उप जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी बैनर पर पुर्व सी आर ओ अमृत लाल बिंद एवं पूर्व अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज के नाम पर सफेद पट्टी लगाई गई।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सतरांव रविंद्र मौर्य, क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित
देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं
अभिमान शोभा नहीं देता