सोलर प्लेट गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

(फोटो-पीके के सौजन्य से)

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सोमवार सुबह राजधानी पटना में बाईपास थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-30 के पास एक सोलर प्लेट गोदाम में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।

गोदाम के गार्ड राजेश कुमार के मुताबिक, वह ड्यूटी के दौरान सो रहा था, तभी अचानक धुआं उठता देख उसने तुरंत गोदाम प्रबंधक को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और बाईपास थाने को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार, घटना में सोलर प्लेट, बैट्री सहित भारी मात्रा में अन्य सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Editor CP pandey

Recent Posts

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

4 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

5 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

6 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

15 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

16 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

17 hours ago