स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू की

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां स्विमिंग पूल में डूबने से अंकित नाम के युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अंकित अपने दोस्तों के साथ एमसीडी संचालित स्विमिंग पूल में उतरा था, लेकिन अचानक वह डूब गया।

सूचना मिलने पर शालीमार बाग थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अंकित को पानी से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय मौजूद अंकित के दोस्तों और पूल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि मामला महज दुर्घटना है या इसके पीछे कोई साजिश। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

56 minutes ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

1 hour ago

47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…

1 hour ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

1 hour ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

1 hour ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

2 hours ago