कैसे रुकेगा भ्र्ष्टाचार आजमगढ़ में

फिर एंटी करप्शन टीम ने दो लेखपालों को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा)
एक कहावत है कि मरता क्या नहीं करता?
क्षेत्र मे चरचा है कि इसी कड़ी मे आज़मगढ़ जिला के सगडी तहसील के महाराजगंज थाना क्षेत्र की एक महिला अपने ज़मीन की पैमाइस के लिए दौडते दौडते थक गई, तब उसने लेखपाल की फरमाइस पूरी करने के लिए एन टी करप्शन का सहारा लिया
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील में शुक्रवार को दिन में उस समय लेखपालों के बीच हड़कंप मच गया, जब जिला मुख्यालय से आई वाराणसी की एंटी करप्शन टीम व आजमगढ़ के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो लेखपालों को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ कर पुलिश के हवाले करदिया। दोनों लेखपालों को कस्टडी में लेकर टीम जीयनपुर कोतवाली पहुंची। दोनो लेखपालों के पकड़े जाने की सूचना पर आनन-फानन में लेखपाल लामबंद हो गए और भारी संख्या में थाना पहुंचकर विरोध जताने लगे।
बताया जा रहा है कि महाराजगंज थाना के जमीन जाहिद की निवासिनी चंदा पत्नी प्रमोद कुमार ने अपनी भूमि की पैमाइश के लिए काफी दौड़ भाग की थी और जब लेखपाल ने इसके लिए उससे पैसे की डिमांड की तो उसने एंटी करप्शन विभाग को सूचित कर दिया। महिला की सूचना पर एंटी करप्शन की यूनिट ने आरोपी लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। इसी क्रम में महिला ने जैसे ही केमिकल लगे नोट लेखपाल को दिया। पहले से ही मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लेखपाल यादवेन्द्र सिंह और रामायण भारद्वाज के समर्थन में बड़ी संख्या में लेखपाल एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लेखपालों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

3 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

3 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

3 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

4 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

4 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

4 hours ago