बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक पाण्डेय के निवास स्थान पर हुआ सारस्वत सम्मान

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक पांडेय का सारस्वत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत विभाग के इंजीनियर संदीप प्रजापति ने की, संचालन एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक साहित्यकार प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी ने किया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय संरक्षक प्रेमी ने अंगवस्त्र एसोसिएशन की राष्ट्रीय महासचिव ने सम्मान पत्र एवं संदीप प्रजापति ने बुके देकर सम्मानित किया। महासचिव संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि कोरोना काल मे डॉ दीपक पांडेय ने बहुत से गरीबों बेसहारों की निशुल्क मदद किया है एसोसिएशन आपको सम्मानित करके गौरव की अनुभूत कर रहा है। अपने सम्मान से अभिभूत होकर के डॉक्टर दीपक पांडेय ने कहा कि पत्रकार संगठन आईडियल जनर्लिस्ट एशोसिएशन ने हमारा सम्मान किया है उससे हमें अपार ऊर्जा मिली है हम संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हैं। साहित्यकार प्रेमी ने अपनी कविताओं के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया, वही व्यंगकार रवि सिपाही ने अपनी रचना प्रस्तुत की। कौन करेगा रोक टोंक कौन देगा दलील, हर कोई गंदे गाने पर जब बना रहा है रील, सुना कर लोगो को सोचने मजबूर कर दिया।इसी क्रम में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय ने प्रमुख समाज सेवी अशोक पाण्डेय को भी अंग वस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इंजीनियर संदीप प्रजापति ने कहा कि डॉक्टर साहब एक नेक इंसान हैं इन्होंने जो विशेष रूप से गरीबों की मदद किया है वह सराहनीय है। इस अवसर वीरेंद्र यादव पंकज यादव प्रबंधक मनोज पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

3 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

3 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

3 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

4 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

4 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

4 hours ago