जयपुर में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने 40 वाहनों को मारी टक्कर, 11 की मौत, कई घायल

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार (3 नवंबर) को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हरमन इलाके में एक बेकाबू डंपर ने करीब 40 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर अनियंत्रित होकर तेज़ रफ्तार में आया और कुछ ही पलों में चारपहिया और दोपहिया वाहनों को कुचलता चला गया। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

ये भी पढ़ें – जो बोएगा वही पाएगा,तेरा किया आगे आएगा,सुख-दुख है क्या, फल कर्मों का जैसी करनी वैसी भरनी

बताया जा रहा है कि डंपर ने एक के बाद एक वाहनों को इतनी तेज़ी से टक्कर मारी कि कई गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार (2 नवंबर) को जोधपुर में दो सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – इतिहास के आईने में 3 नवम्बर: विश्व और भारत के परिवर्तनकारी क्षणों का साक्षी दिवस

Karan Pandey

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

14 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

14 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

14 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

15 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

15 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

15 hours ago