सिविल सर्विस में प्रथम स्थान पर चयनित इशिता किशोर का संगत-पंगत द्वारा सम्मान

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
“सॅंगत- पॅंगत” कायस्थों के सामाजिक अभियान की ओर से बुधवार की शाम नई दिल्ली के ओखला स्थित एसआईएस के कॉर्पोरेट ऑफिस में, एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवा सर्विस एग्जाम 2023 में प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज करने वाली इशिता किशोर को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पिछले 9 जून को दिल्ली के रफ़ी मार्ग स्थित कंस्टीटूशन क्लब में सिविल सेवा सर्विस एग्जाम 2023 में सफल हुए कुल 8 सफल कायस्थ नवजवानों/नवयुवतियों का सम्मान किया गया ।
समारोह का उद्घाटन संगत-पंगत के संस्थापक व पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने किया। पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने बताया कि सिविल सर्विस में सफल होकर अपने समाज का नाम रोशन कर रहे, सभी होनहार बच्चों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम संगत-पंगत के तहत समाज के हर तबके की मदद कर रहे हैं। अब तक हमने लगभग 10 करोड़ रूपये से लोगों को पढाई, इलाज, शादी, खेल इत्यादि में मदद की है। इसलिए सभी कायस्थ समाज के बीच एकजुट होकर आगे बढ़ कर अपने आस-पास के लोगों की मदद करनी चाहिए।
संगत-पंगत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी गणमान्य अतिथियों ने देश सेवा के लिए इशिता किशोर और उनके परिवार को भविष्य की ढ़ेरों शुभकामनायें दी। इशिता किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे सबसे ज्यादा प्रेरणा अपने नाना से मिली। जब मेरा 2 बार प्रीलिम्स नहीं निकल पाया तो मेरे मामा ने कहा कि इतनी जल्दी हिम्मत मत हरो और तीसरी बार में मुझे प्रथम स्थान मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि में सेबी के पूर्व चेयरमैन यू. के. सिन्हा थे। उन्होंने कहा कि इस बात पर कोई संशय नहीं है कि यह सभी नए चयनित कायस्थ कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़निश्चय के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। सिविल सर्विस का एकमात्र मकसद सेवा होना चाहिए न की शासन। अन्य विशिष्ट अतिथियों में कई सेवारत एवं सेवानिर्वित प्रशासनिक अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुये, जिनमें डॉ. अजीत कुमार, अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, गौतमबुध यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर आर. के. सिन्हा, शिप्रा कुलश्रेष्ठ और अशोक श्रीवास्तव थे। धन्यवाद प्रस्ताव रत्ना सिन्हा के द्वारा पेश किया गया था।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

55 minutes ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

1 hour ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

5 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago