फीकी रहेगी ग्राम रोजगार रोजगार सेवकों की होली, छः माह से मानदेय के पड़े लाले

रोटी के पड़े लाले, बच्चों की पढ़ाई में संकट

कर्ज लेकर घर का खर्च चला रहे ग्राम रोजगार सेवक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ग्राम रोजगार सेवकों को छः माह से मानदेय नहीं दिया गया है। मानदेय न मिलने से ग्राम रोजगार सेवक अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपने आप को अक्षम महसूस कर रहे हैं मानदेय समय से न मिलने की वजह से कर्जदार हो गए हैं। इस होली में भी मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों की चिंता और बढ़ गई है। चिंता है कि होली कैसे मनाएंगे। बच्चों का रंग गुलाब कहां से खरीदेंगे। मेहमानों व दोस्तों को घर बुलाकर कैसे मुंह मीठा कराएंगे। मनरेगा कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए दिसंबर 2007 में प्रत्येक गांव में ग्राम रोजगार सेवकों की भर्ती की गई थी। सरकार की मंशा थी कि गांव में ही गरीब बेरोजगारों को रोजगार मुहैया होगा । मौजूदा समय में जिले में 697 रोजगार सेवक कार्यरत हैं। नियुक्ति के समय रोजगार सेवकों का मानदेय दो हजार रूपये था। लेकिन अब बढ़कर दस हजार रूपये हो गया है। इपीएफ कटौती के बाद महज 7788/- ही उनको मानदेय के रूप में मिलता है, लेकिन इतना अल्प मानदेय भी समय से नहीं मिलता। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मनंद ने बताया कि महंगाई कई गुना बढ़ गई है। लेकिन उसकी अपेक्षा मानेदय नहीं बढ़ाया गया है। इतना ही नहीं जो मानदेय मिलना चाहिए वह भी समय से नहीं मिल रहा है। अक्तूबर से मानदेय नहीं मिला है। ग्राम रोजगार सेवकों को कर्ज लेकर परिवार का भरण पोषण करना पड़ रहा है। कई ऐसे ग्राम रोजगार सेवक हैं जो पैसे के अभाव में परिवार के लोगों को उपचार नहीं करा पा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि चार अक्तूबर 2021 को सरकार ने डिफेंस एक्सपो पार्क लखनऊ में प्रदेश के सभी ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों के बीच सुनहरा भविष्य दिखाकर कई घोषणाएं किया था। लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं किया गया। ग्राम रोजगार सेवक बंधु मद्धेशिया ब्लाक अध्यक्ष घुघली ,राहुल गुप्ता ब्लाक महामंत्री घुघली, संगीता पाण्डेय, अंजना गुप्ता, इंद्रमणि विश्वकर्मा , ओमप्रकाश, सर्वेश मद्धेशिया, धर्मेन्द्र, रामाशीष, चंद्रिका, राम केश्वर,रैना, अमजद खान, सोनू पटेल, बजरंगी साहनी, रईस अहमद,मोहनलाल गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अनामिका उपाध्याय, अंबालिका सिंह, शिल्पी राय, लालजी प्रसाद, परशुराम साहनी, ओम हरि शर्मा, संजय चौधरी, जयराम शर्मा, बुधिराम प्रसाद, अमेरिका प्रसाद, रामानंद पटेल, नीतू पांडेय, आदि ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि होली में मानेदय की बड़ी उम्मीद थी। लेकिन निराशा हाथ लग रही है। महंगाई में परिवार का भरण- पोषण करना कठिन हो गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

5 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

5 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago