सड़क मरम्मत में अनियमितता पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )।नौतनवां ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनपुरा में पीडब्ल्यूडी सड़क मरम्मत में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क जल्द ही खराब हो सकती है।
प्राप्त समाचार के अनुसार, गनेशपुर गांव से असुरैना चौराहे को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त थी, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग द्वारा इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, लेकिन कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है। बिना तारकोल डाले ही बारीक गिट्टी बिछाई जा रही है, जिससे गिट्टियां वाहनों के आवागमन से उखड़ रही हैं और सड़क की हालत फिर से खराब हो रही है।
विशुनपुरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाई और मरम्मत कार्य को बंद कराकर सही तरीके से निर्माण की मांग की। प्रदर्शनकारियों में प्रभु नाथ मद्धेशिया, चिन्नू, इस्लाम, राजेश यादव, अर्जुन यादव, केदार यादव, मंटू यादव, बाल किशुन भारती, नरेंद्र चौधरी, रोहन चौधरी सहित कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर सड़क मरम्मत कार्य को मानकों के अनुसार करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इस मुद्दे पर प्रशासन का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

37 minutes ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

3 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

6 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

6 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

12 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

12 hours ago