Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिकन्दरपुर में होली मिलन समारोह, संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन

सिकन्दरपुर में होली मिलन समारोह, संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिकन्दरपुर नगर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई, बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर व आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं वंदना से हुई। इसके बाद मुख्य वक्ता एवं सह जिला संघचालक लालबचन तिवारी ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और संगठनात्मक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर समाज को एक सूत्र में पिरोने की प्रेरणा देता है।

अपने उद्बोधन में उन्होंने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब व्यक्ति स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करता है, तभी संगठन सशक्त बनता है। स्वयंसेवकों को राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

ये भी पढ़े – मिडिल ईस्ट संकट: 14 देशों से निकलने का अलर्ट

उन्होंने विशेष रूप से युवा शक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि यदि युवा सकारात्मक दिशा में संगठित हों, तो राष्ट्र निर्माण को नई गति मिल सकती है। इस अवसर पर समाज में सौहार्द बनाए रखने, कमजोर वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक एकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

अंत में सभी स्वयंसेवकों ने समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़े – यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: डबल डेकर बस ने इको कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 13 घायल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments