Tuesday, February 24, 2026
Homeआजमगढ़ईसाई मिशनरी द्वारा हिंदू महिलाओं और बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए...

ईसाई मिशनरी द्वारा हिंदू महिलाओं और बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए किया जा रहा मजबूर

धन के लालच में भोली जनता का धर्म परिवर्तन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को आजमगढ़ के थाना कंधरापुर क्षेत्र के मिरिया रेडहा (नौउवन का पूरा) गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर कथित तौर पर ईसाई मिशनरी द्वारा भोली-भाली जनता को धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ईसाई धर्म के पादरी हिंदू महिलाओं और बच्चों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे वे अपना धर्म छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। आरोप है कि मिशनरी के कार्यकर्ताओं ने हिंदू देवी-देवताओं के चित्र फाड़ने और घरों से बाहर फेंकने का दबाव डाला। इस घटना से स्थानीय समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है और मामले की जांच की मांग की जा रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments