बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ी बर्बरता: झेनैदाह में हिंदू महिला से गैंगरेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल, वीडियो वायरल

ढाका (राष्ट्र की परम्परा)। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार और अधिक खौफनाक होती जा रही हैं। निर्मम हत्याओं के बाद अब महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बांग्लादेश के झेनैदाह जिले के कलिगंज क्षेत्र का है, जहां 40 वर्षीय एक विधवा हिंदू महिला के साथ दो आरोपियों ने गैंगरेप किया, फिर उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए और इस हैवानियत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पीड़ित महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने बच्चे के साथ झेनैदाह जिले में रहती है।

घर बेचने वाले ने ही की दरिंदगी

पीड़िता ने कालिगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया कि ढाई साल पहले उसने नादिपारा इलाके में 20 लाख टका में 3 डिसिमल जमीन और दो मंजिला मकान खरीदा था। जिस व्यक्ति शाहिन से यह घर खरीदा गया था, उसी ने अपने दोस्त हसन के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

डील के बाद से ही आरोपी महिला के साथ अश्लील व्यवहार करता था और उस पर बुरी नजर रखता था।

घर में घुसकर किया गैंगरेप

पुलिस के अनुसार, शनिवार (3 जनवरी 2026) की शाम जब महिला के दो रिश्तेदार गांव से मिलने आए हुए थे, तभी आरोपी जबरन घर में घुस आए और महिला के साथ रेप किया। इसके बाद उन्होंने महिला से 50,000 टका (करीब 37 हजार रुपये) की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया।

वीडियो बनाकर किया वायरल

महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया, उसके बाल काट दिए और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट के चलते महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद मुस्तफिजुर रहमान के अनुसार, शुरुआत में महिला सदमे के कारण कुछ नहीं बता सकी, लेकिन मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता ने शाहिन और हसन के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें – वेनेजुएला में तुरंत चुनाव नहीं होंगे: सत्ता परिवर्तन के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

पुलिस का बयान

झेनैदाह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलाल हुसैन ने कहा,
“पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं हाल के दिनों में हुई हैं।
शरियतपुर जिले में हिंदू व्यक्ति खोकन चंद्र दास पर भीड़ ने हमला कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की, जिनकी बाद में मौत हो गई।
24 दिसंबर 2025 को कालीमोहर यूनियन में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास को ईशनिंदा के झूठे आरोप में भीड़ ने मार डाला और शव को आग के हवाले कर दिया।
इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – http://धुर्वा से चार दिनों से लापता दो बच्चो का संज्ञान ले मुख्यमंत्री – संजय सेठ

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, नाला निर्माण कार्य कल से होगा पुनः शुरू

तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…

4 hours ago

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गिनाईं उपलब्धियां

गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…

4 hours ago

बलिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया लोकार्पण

सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…

7 hours ago

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय अन्वेषक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. दीपक कुमार गुप्ता

लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…

7 hours ago

एक विवाद नहीं होता तो शायद एक घर का चिराग आज बुझता नहीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…

7 hours ago